
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरजी में बीते सात दिनों से पाठक परिवार में चल रहे धार्मिक आयोजन का रविवार को जल बिहार के साथ समापन हो गया है। ग्राम बरजी में पाठक परिवार द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथा वाचक सनत कुमार जी महाराज के सानिध्य में किया गया।
शनिवार को कथा स्थल पर हवन-पूर्णाहूति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं रविवार को कथा व्यास जी की उपस्थिति में बैंड-बाजे के साथ नाचते गाते हुए जल बिहार यात्रा निकाली गई, ग्राम के प्रमुख मार्गों का शोभायात्रा ने भ्रमण किया और स्थानीय तालाब में पूर्णाहुति की राख व पूजन सामग्री विसर्जित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों की उपस्थिति रही।







