A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में सागर यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में DNCB उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की महत्ता को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें तिराहों एवं चौराहों पर रेड लाइट का पालन करने, सड़क पर लगे यातायात संकेतक व प्रतीक चिन्हों को समझने एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता कर उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाना एक नेक नागरिक का कर्तव्य है, जिससे बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर द्वारा एक आकर्षक इवेंट/इंटरैक्टिव सेशन आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।सागर पुलिस का यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि युवा वर्ग में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जाए,

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!