महराजगंज 28 अगस्त। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बुधवार को घुघली विकास खंड के कई गांवों का दौरा कर चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने ग्राम सभा पुरैना, अहिरौली, पिपरिया, पातलकुई, भरवालिया , पोखरभिंडा स्थित चौपालों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास, विद्युत आपूर्ति और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों और श्रमिकों के हित में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त राशन योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर पूरी तरह सख्त है और सभी योजनाएं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित की जा रही हैं। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पूर्ववर्ती गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब, किसान और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती थी। योजनाएं कागजों तक सीमित थीं और भ्रष्टाचार चरम पर था।विधायक ने कहा कि पूर्व सरकारों ने केवल वोटबैंक की राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है, योजनाओं का लाभ सीधा पात्र लोगों को मिल रहा है और विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल हेमराज चौधरी, मान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कोमल चौधरी, निहाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता पूर्व सभासद गुड्डू सिंह, दिनेश गिरी उर्फ पेड़ बाबा ,पूर्व प्रधान अजय पटेल प्रधान सुनील मधेशिया आदि लोग साथ मौजूद रहे।
माई की रसोई मैहर का सम्मान, संरक्षिका कल्पना नितिन पाण्डेय का उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मान।
28/12/2025
सकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
28/12/2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मंथन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन को किया संबोधित
28/12/2025
कड़ाके की ठंड में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने गरीबों को किया कम्बल वितरण
28/12/2025
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित नन्हीं गायिका एस्तेर ने भावपूर्ण गायन से जीता देश का दिल
28/12/2025
नामांतरण प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस एवं फेसलेस, 20 दिनों में होगा निराकरण
28/12/2025
षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई
28/12/2025
ब्रेकिंग अयोध्या झपट्टा मार कर मोबाइल फोन छीनने वाले अंतर्जनपदीय दो अभियुक्त को रौनाही पुलिस ने किया गिरफ्तार।
28/12/2025
राजस्थान में संचालित 108 वे 104 एंबुलेंस की रविवार रात 12 बजे से हड़ताल, नए टेंडर में वेतन कम देने वे 8 घंटे की जगह 12 घंटे, वर्किंग के विरोध में की हड़ताल।
28/12/2025
शहर की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!