A2Z सभी खबर सभी जिले की

साईं बाबा के पालकी व कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यज्ञ

बलिया-बैरिया।साईं बाबा परिवार कोटवां के तत्वावधान में शनिवार को धूमधाम से साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा व विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में साईं बाबा के भक्त शामिल हुए। कलश यात्रा में पीले परिधानों से सुसज्जित महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रख कर यात्रा में निकली।भक्त साईं नाम संकीर्तन करते हुए वाद्य यंत्रों व बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते भक्ति के भाव से चल रहे थे।कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। पालकी यात्रा के साथ पारंपरिक दर्जनों घोड़ो व गाजे- बाजे की धुन पर थिरकते युवा साईंबाबा की शोभा यात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे।कलश यात्रा की शुरुआत विधिविधान से पूजा अर्चन के बाद की गई।आचार्यों के सानिध्य में बाबा का 108 सहस्रनाम का जाप व अभिषेक किया गया।शोभायात्रा साईं मंदिर सुदिष्ट धाम से प्रारंभ होकर रानीगंज बाजार स्थित फुलेश्वर नाथ मंदिर व योगी बाबा मंदिर में पूजन के उपरांत कोटवां मोड़ होते हुए पुनः साईं बाबा मंदिर पर पहुँची जहाँ शोभायात्रा का समापन किया गया।शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कोटवां विनोद सिंह आदित्य शर्मा जितेन्द्र सर्राफ प्रमोद सिंह संतोष सिंह विवेकानंद गिरी हरेराम महत्तम गिरी राम अवध सिंह मंगल सिंह राकेश सिंह आदि कलश यात्रा में शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!