मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर सम्पत्ति कर वसूली की वार्डवार समीक्षा की।

 

 

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर सम्पत्ति कर वसूली की वार्डवार समीक्षा की।

महापौर ने निर्देश दिए कि सभी वार्ड प्रभारी बकायादारों से संपर्क कर उन्हें सम्पत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करें। साथ ही ऐसे बड़े बकायादार जो बार-बार नोटिस के बावजूद कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।

मोरवा जोन के दुकानदारों द्वारा कर जमा न करने की जानकारी पर महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पत्ति कर जमा न करने वाले दुकानदारों के दुकान आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

महापौर ने कहा कि सम्पत्ति कर नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत है, इसलिए सभी वार्ड प्रभारी पूरी सक्रियता से वसूली सुनिश्चित करें। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि नागरिक समय पर कर जमा कर नगर निगम का सहयोग करें, ताकि शहर में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, नवजीवन विहार प्रभारी रण बहादुर सिंह, बैढ़न जोन प्रभारी लाल कुमार सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!