A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सीआईए स्टाफ कालांवाली का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की 14.090 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद, दो नशा तस्कर काबू, दो मोटरसाइकिल जब्त

सीआईए स्टाफ कालांवाली का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार
अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की 14.090 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद, दो नशा तस्कर काबू, दो मोटरसाइकिल जब्त

रिपोर्टर इन्द्र जीत

स्थान कालावाली

डबवाली, 22 मार्च । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 14.090 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
1. *07.600 ग्राम हेरोइन सहित मंडी कालांवाली से आरोपी किया काबूः-* इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली, सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 21.03.2026 को एएसआई रामचन्द्र अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पड़ताल, अपराध एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु रेलवे ओवर ब्रिज मण्डी कालांवाली से होते हुए न्यु हुड्डा सेक्टर होते हुए पुरानी मण्डी कालांवाली की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति उनकी तरफ आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी को आता देखकर अपने मोटरसाइकिल को एकदम साइड वाली दूसरी सड़क की तरफ मोड़ कर जाने लगा तो मोटरसाइकिल एकदम बन्द हो गई जिस पर उन्होंने मोटरसाइकिल चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम कुलविंदर सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी फग्गू जिला सिरसा बताया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल के वाइजर से 07.600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम की तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।

2. *06.490 ग्राम हेरोइन सहित गांव कालांवाली से आरोपी किया काबूः-* इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 21.03.2026 को एएसआई दिलावर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पड़ताल करते हुए गांव कालांवाली से गांव जलालआना रोड पर मौजूद थे । जो डबवाली रोड चौरसता से गांव कालांवाली की तरफ एक मोटरसाइकिल मार्का हीरो होंडा सवार उनकी तरफ आ रहा था और सामने खडी पुलिस पार्टी को देखकर एकदम मोटरसाइकिल को मोड़कर वापस जाने लगा । जो उन्होंने मोटरसाइकिल चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम विजय कुमार उर्फ विशाल पुत्र नानकचंद निवासी गांव पीपली जिला सिरसा बताया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उक्त शख्स के कब्जे से 06.490 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।

काबू किए गए आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!