A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सुंदर चित्र उकेर व कोटेशन लिख पृथ्वी को बचाने किया जागरूकता

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खिरवा टोला में विश्व पृथ्वी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियां कर छात्र-छात्राओं ने अवर पावर, अवर प्लानेट पर आधारित हमारी शक्ति, हमारा गृह व धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। विद्यालय में प्राचार्य एसपी दहायत व इको क्लब प्रभारी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने हमारे गृह पृथ्वी को बचाने एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से सुंदर चित्र उकेरे और कोटेशन लिखे। कविता वाचन -लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और चित्रों व कविताओं के माध्यम से हमारी वसुधा का श्रंगार और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी व पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ भी ली। विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत ने इस वसुंधरा को हरा-भरा करने के लिए पौध रोपण एवं विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए इसे जन अभियान बनाने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिपाल सिंह, ईको क्लब प्रभारी सुनीता गुप्ता, श्याम लाल महोबिया, रोहित उईके, शिवानी बड़गैंया, पप्पू लाल साहू, रामशरण गुप्ता, रिचा लोधी, पलक साहू, चांदनी चौधरी सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!