कोरियाछत्तीसगढ़

*सोनहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल*।

 

कोरिया -जिले ​के थाना सोनहत में जब से नए प्रभारी ने चार्ज लिया है तब से अपराध पर काफ़ी हद तक अंकुश लगा है और अपराधियों के हौसले टूटने लगे हैं इसी कड़ी में महिला सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में सोनहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

दिनॉक 21.03.2026 को प्रार्थी पीडिता बी के पिता के द्वारा थाना सोनहत मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लडकी के सॉथ आरोपी दुर्गा प्रसाद के द्वारा दुष्कम किया है कि रिपोर्ट पर थाना सोनहत के अप० क्र026 / 2026धारा 64 (2) (एफ) (एम) बी.एन.एस.4 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे,अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहु के मार्ग दर्शन पर त्वरित कार्यवाही हेतू टीम गठित कर आरोपी को तत्काल गिरफतार करने के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद पासवान उप निरी. राजाराम राठिया स.उ.नि हेमपाल सिहं प्र. आर0 56 सुरेन्द्र गुप्ता राजीव महेश, सोमार साय महिला प्रधान आर० लूना सिहं आर० विमल जायसवाल पीटर एक्का, शंकर सुमन तिवारी निखलेश राजवाडे महिला आर०अन्ना टोप्पो सै० सतीश पाण्डेय के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

*थाना प्रभारी का संदेश*

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस बिना समय गंवाए उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!