
अजीत मिश्रा (खोजी)
🚨सत्ता के संरक्षण में ‘नशे के सौदागरों’ का राजतिलक?🚨
🔥”पार्टी के लिए दरी बिछाने वाले किनारे, गांजा-स्मैक तस्करों को थमाई गई सभासद की कुर्सी!”
🔥”सत्ता की अंधी गलियां: क्या अब तस्कर तय करेंगे नगर पंचायत की किस्मत?”
🔥”भाजपा का ‘नया चेहरा’: जनसेवा के नाम पर नशे के कारोबार को ‘सरकारी’ ठप्पा!”
🔥”जीरो टॉलरेंस का जनाजा: तस्कर बने ‘माननीय’, कार्यकर्ता हुए बेगाने।”
🔥”बाबू साहब का ‘आशीर्वाद’ या तंत्र का विनाश? हर्रैया में माफिया को मिला राजनीतिक रसूख।”
🔥”युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले अब पहनेंगे सभासद की माला, हर्रैया में भारी आक्रोश!”
🔥”2027 की तैयारी या पतन की शुरुआत? तस्करों के मनोनयन से भाजपा के ‘खाटी’ कार्यकर्ता आहत।”
🔥”अंतरराष्ट्रीय तस्करी का रूट और महाकाल टी सेंटर का कनेक्शन: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा?”
बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।
बस्ती।। राजनीति में अपराधीकरण की बहस पुरानी है, लेकिन जब सत्ताधारी दल ही कथित ड्रग तस्करों को ‘जनप्रतिनिधि’ की कुर्सी पर बिठाने लगे, तो समाज के नैतिक पतन की कहानी खुद-ब-खुद साफ हो जाती है। नगर पंचायत हर्रैया में हाल ही में हुए सभासद मनोनयन ने भाजपा की कार्यशैली और उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
🚨दीपक चौहान के बाद अब रवि गुप्ता: तस्करी का ‘प्रोटोकॉल’
अभी दीपक चौहान (कथित गांजा तस्कर) के मनोनयन की स्याही सूखी भी नहीं थी कि रवि गुप्ता के रूप में एक और ‘स्मैक तस्कर’ को सभासद मनोनीत कर शासन-प्रशासन ने हर्रैया की जनता के घावों पर नमक छिड़क दिया है। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों का न कोई राजनीतिक आधार है और न ही सामाजिक प्रतिष्ठा, उन्हें रातों-रात भाजपा का ‘चेहरा’ बना दिया गया।
🚨मुख्य बिंदु जो व्यवस्था को आईना दिखाते हैं:
⭐नशे का हेड ऑफिस: रिपोर्ट के अनुसार, रवि गुप्ता की दुकान ‘महाकाल टी सेंटर’ केवल चाय की दुकान नहीं, बल्कि गांजा और स्मैक की तस्करी का मुख्य केंद्र है। चर्चा यहाँ तक है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और बिहार तक जाने वाली तस्करी की खेप का पहला पड़ाव यही दुकान है।
⭐पार्टी के ‘खाटी’ कार्यकर्ताओं की अनदेखी: वर्षों से पार्टी के लिए दरी बिछाने वाले और पसीना बहाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर, धनबल के दम पर तस्करों को तरजीह दी गई है। क्या 2027 के चुनावों में पार्टी को कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं पड़ेगी?
⭐बाबू साहब का आशीर्वाद: रिपोर्ट में एक ‘बाबू साहब’ का जिक्र है, जो खुद को सांसद-विधायक का प्रतिनिधि बताकर इन तस्करों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। यह ‘सिंडिकेट’ न केवल प्रशासन को चुनौती दे रहा है, बल्कि युवाओं की रगों में जहर घोलकर अपनी तिजोरियां भर रहा है।
🚨सभ्य समाज के मुँह पर तमाचा
जिस समाज में सभ्य लोग नशे के कारोबारियों से दूरी बनाना पसंद करते हैं, वहाँ सत्ताधारी दल उन्हें माला पहनाकर सम्मानित कर रहा है। यह सवाल खड़ा होता है कि क्या भाजपा की ‘कोर कमेटी’ ने इन लोगों का बायोडाटा चेक करने की जहमत उठाई थी? या फिर ‘आर्थिक मदद’ के बोझ तले नैतिकता को दबा दिया गया?
“हर्रैया का बच्चा-बच्चा जानता है कि इन दोनों का असली कारोबार क्या है, लेकिन अंधी हो चुकी सत्ता को केवल इनका रसूख और पैसा नजर आ रहा है।”
🚨कब जागेगी अंतरात्मा?
तस्करों का जनप्रतिनिधि बनना केवल एक पद का सवाल नहीं है, बल्कि यह उस बोर्ड की गरिमा का सवाल है जहाँ ये समाज सुधार की नीतियां बनाएंगे। यदि समय रहते इन विवादित नियुक्तियों को रद्द नहीं किया गया, तो जनता का लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था से भरोसा उठना तय है।





















