
हुसैनगंज में गौशाला से छोड़े गए पशुओं ने किसान की फसल बर्बाद की
रिपोर्टर: विनोद कुमार
सिधौली, सीतापुर
सिधौली क्षेत्र के हुसैनगंज स्थित गौशाला को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि गौशाला के पशुओं को रात के समय बाहर छोड़ दिया जाता है, जिससे आसपास के किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार हुसैनगंज गौशाला के पशुओं को रात में प्रधान दयाशंकर द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है और दिन में फिर से गौशाला में बंद कर दिया जाता है। रात में खुले घूम रहे ये पशु किसानों के खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इसी क्रम में गांव के किसान, सोहित पाल S/O लक्ष्मी नारायण की लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल पशुओं द्वारा पूरी तरह बर्बाद कर दी गई। किसान का कहना है कि कई महीनों की मेहनत और लागत से तैयार फसल कुछ ही घंटों में नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और गौशाला के पशुओं को सही तरीके से बांधकर रखा जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके।
स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर






