A2Z सभी खबर सभी जिले की

23 मार्च को होगी सीएम योगी कैबिनेट की बैठक

लखनऊ उत्तर प्रदेश

23 मार्च को होगी सीएम योगी कैबिनेट की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 23 मार्च को होगी बैठक

सुबह 11 बजे लोकभवन, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में पेंशन बढ़ोतरी, गेहूं खरीद नीति, और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है

जिससे प्रदेश के 1 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।

सामाजिक पेंशन में वृद्धि: निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन पेंशन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

गेहूं खरीद नीति: आगामी रबी विपणन वर्ष के लिए गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और खरीद नीति पर चर्चा संभावित है।

अन्य अहम फैसले: जेपीएनआईसी (JPNIC) को पीपीपी मॉडल पर चलाने और विकास परियोजनाओं से जुड़े अन्य नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है।

यह बैठक प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!