A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

32.30 किमी. लंबी 26 करोड़ 40 लाख रू.के लागत से सड़क निर्माण को विधायक पटेरिया के प्रयास से मिली स्वीकृति

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*देवरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा देते हुए विधायक बृजबिहारी पटेरिया के विशेष प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) अंतर्गत 15 गांवों में कुल 32.30 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण को करीब 26 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों का निर्माण मुख्य रूप से विकासखंड केसली और देवरी के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में किया जाएगा।प्राप्त स्वीकृति के अनुसार, विकासखंड केसली के अंतर्गत 7 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 11.70 किमी एवं लागत लगभग 9.66 करोड़ रुपए है। इनमें प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं,मरामाधौ झिरीया रोड से घवई (1.00 किमी, 114.57 लाख), पिपरिया से जोलनपुर (1.50 किमी, 117.60 लाख),टी-03 से किशनपुर (2.80 किमी, 165.85 लाख),एमडीआर टी 01 से भटार टोला (1.00 किमी, 87.61 लाख),मेन रोड खमरिया से रहटिया टोला (2.60 किमी, 251.23 लाख),केसली मरामाधौ रोड से पटेल टोला (1.00 किमी, 95.12 लाख),Bमनी से रसीर टोला (1.80 किमी, 134.56 लाख),इसी प्रकार विकासखंड देवरी के अंतर्गत 8 सड़कों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 20.60 किमी एवं लागत लगभग 16.74 करोड़ रुपए है। प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं,बीना-बराहा रोड से टिंडनी टोला (4.10 किमी, 339.96 लाख),गंगवारा पीएमजीएसवाई रोड से भजिया (4.50 किमी, 205.96 लाख),जैतपुर कछवा से मुआर टोला (2.20 किमी, 262.11 लाख),खकरिया से हरदौली टोला (2.20 किमी, 132.62 लाख)मोकला से कुटकी टोला (2.00 किमी, 199.13 लाख),मुआर खास से बीड़ी आवास टोला (1.70 किमी, 170.94 लाख),सिंगपुर गंजन से कंकन टोला (1.80 किमी, 174.54 लाख),अनंतपुर से अटारी टोला (2.10 किमी, 188.78 लाख)।इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के दिनों में कट जाने वाले संपर्क मार्ग अब पक्की सड़कों में बदलेंगे, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और हर गांव को सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। आने वाले समय में भी अन्य विकास कार्यों को लेकर प्रयास जारी रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!