
सतना : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग #सतना श्री राजीव सिंह ने बताया कि #मुख्यमंत्री_लाडली_लक्ष्मी_योजना के अंतर्गत जिले में 1 लाख से अधिक बालिकाओं का पंजीयन है। योजना के सभी लाभ प्रदान किये जाने के लिए पंजीकृत बालिकाओं का समग्र सत्यापन अनिवार्य है। जिले में इस योजना के तहत पंजीकृत एक लाख से अधिक बालिकाओं में अभी भी लगभग 33 हजार बालिकाओं का समग्र सत्यापन शेष है। सत्यापन में देरी का मुख्य कारण लाडली प्रमाण पत्र एवं समग्र आईडी में बालिका का नाम, जन्म तिथि तथा माता-पिता के नाम में अंतर पाया जाना है। इस कारण कई बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बालिका के समग्र आईडी में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो तत्काल अपने ग्राम पंचायत, नगर पालिका या नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक सुधार कराएं।
सुधार के पश्चात दस्तावेजों को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या परियोजना कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। ताकि बालिका को कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं, 12वीं में यह राशि 18 हजार एवं महाविद्यालय की प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये एवं 21 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली 1 लाख रूपये की राशि का लाभ दिया जा सके।












