A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

36 घंटे बाद मिली सफलता पीएसी बाढ राहत दल को 25 किलोमीटर दूर मिली युवक की लाश।

36 घंटे बाद मिली सफलता पीएसी बाढ राहत दल को 25 किलोमीटर दूर मिली युवक की लाश।

गोंडा जनपद के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा के रहने वाले अनोखी लाल उर्फ पिंटू प्रजापति पुत्र बच्चा लाल 30 अगस्त की शाम को लगभग 6:00 बजे घर से निकले थे बाजार के लिए काफी समय बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आए परिजनों ने खोजबीन शुरू की कही पर कोई पता नहीं चला कुछ देर के बाद आसपास के लोगों से पता चला कि कोई नहर में डूब रहा है। जब तक वहां पर पहुंचे तो काफी अंधेरा हो चुका था जिससे कोई सुराग वहां पर नहीं मिला आनन फानन में प्रशासन को सूचना दी की मौके पर थाना प्रभारी कौड़िया बाजार एवं खरगूपुर थाना प्रभारी पहुंचे लेकिन रात हो जाने के कारण कोई विशेष सुराग नहीं मिल सका सुबह पीएसी और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई। वही आज लगभग 36 घंटे बाद 30 वी वाहिनी पी0ए0सी0 बाढ़ राहत दल की टीम हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ,हेड कॉन्स्टेबल तैयब अली,राम प्रकाश साहनी ,चंद्रकेश यादव,कॉन्स्टेबल =आशीष सिंह,लक्ष्मीकांत रावत,अरशद खान,दिनेश यादव आशीष पाण्डेय, अरुण कुमार, शत्रुघ्न भारती , शंभु कुमार,राज बहादुर यादव,विनय मिश्रा की कठिन प्रयासों के बाद लगभग 25 किलोमीटर दूर जाकर के युवक का शव बरामद हुआ है

Back to top button
error: Content is protected !!