
खारड़ा राम कुटिया में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं को नवाया शीश, दक्षिणा, मिठाई, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा राम कुटिया श्री राम दरबार परिसर में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर बुधवार 29 जुलाई 2026 को आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही शिष्यों ने गुरु श्री श्री 1008 श्री श्रवण दास जी महाराज के चरणों में शीश नवा कर उन्हें गुरु दक्षिणा मिठाई ,श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।दीन भर भजनों का कार्यक्रम चलता रहा।श्रद्धालुओं के लिए यहां प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके जी एस एस खारड़ा के अध्यक्ष मंगल सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष शंकरलाल फुलवारीया,हेम सिंह भाटी, गोपाल सिंह चोटिला,लक्ष्मण सिंह खारोल, कंदोई शेतान राम देवासी, पुनाराम देवासी, गंगा राम देवासी, दिलीप सिंह,गोपु दास,सोन दास, नारायण लाल, नरसिंह पटेल सहित सैकड़ो गुरु भक्त व भक्तगण मौजूद रहे




















