A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरबलिया

केन्द्र और प्रदेश सरकार से मुक्ति दिलाना इंडिया गठबंधन का उद्देश्य–बाबू सिंह कुशवाहा

बलिया।जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के सहयोगी बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बैरिया स्थित समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की जान और हाथ पैर होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का भय जनता में व्याप्त है इससे निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है। धर्म के आधार पर बहला फुसला करकर वोट हथियाने वाली भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से मुक्ति दिलाना इंडिया गठबंधन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग आरक्षण और संविधान से छेड़छाड़ करना चाहते हैं। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। ऐसी सरकार को दोबारा मौका नहीं देना है। झूठ बोलने वाले लोगों से सतर्क रहना होगा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कहा कि भाजपा के लोग 2014 में सत्ता में आए थे और 24 में चले जाएंगे बलिया के लोग इनकी धूमधाम से विदाई भी करेंगे।भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने की गारंटी दी थी लेकिन इनकी गारंटी पूरी नहीं हो पाई 2 करोड़ नौकरियां को देने की बात हुई थी लेकिन सरकारी नौकरियां नसीब नहीं हुई संविदा की बात होने लगी।कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटें इंडिया गठबंधन जीत रही है। किसानों से झूठ बोल कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य भी नहीं दिलवा सकी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों की एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शिव शरण तिवारी संजय मिश्र कमलेश वर्मा विनायक मौर्य संजय यादव अजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!