A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरराजस्थान

मुख्यमंत्री जन आवास में निवासरत महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा हेतु मांग की

 

 

 

 

मुख्यमंत्री जन आवास में निवासरत महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा हेतु मांग की

संवाददाता-मोहन लाल

निम्बाहैडा़। मुख्यमंत्री जन आवास में निवासरत महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर जान माल की सुरक्षा हेतु मांग की।
उपखंड अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि उक्त मल्टी में पिछले 15 दिनों में 3 मोटर साईकिल चोरी हो गई है और दिन ब दिन चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है और हम लोगो का जीना दुर्भर कर रखा है।
मल्टी के चारो ओर बाउंड्री बनी हुई है जो छोटी है तथा गेट भी नहीं है इसलिये उक्त मल्टी के बीचो-बीच गेट लगाया जाये वहीं दूसरी तरफ के सभी रास्ते बंद किये जावे ताकि असमाजिक तत्वों की आवाजाही रूक सके और उक्त बाउंड्री पर तारफेंसिंग लगाई जावें और जब भी हम लोग कोई समस्या लेकर नगरपालिका निम्बाहेडा में व मल्टी डेवलेपर्स के पास जाते है तो एक दूसरे पर डाल कर यह कहते है कि हमारा काम नही है, पल्ला झाड़ दिया जाता है और उक्त मल्टी में वाहनों को खड़ा करने के लिये कोई पार्किंग भी नहीं है, हम लोग गरीब है तथा शहर से दूर मुख्यमंत्री जन आवास योजना में रहते है और हमारे द्वारा कई बार पूर्व में शिकायते की गई लेकिन हमारी कोई सुध नहीं ले रहा है।
साथ ही थाने पर फोन करने पर पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा यह कहा जाता है कि जब से मल्टी बनी है हम लोग परेशान हो गये है जबकि थाना मात्र 1 किलोमीटर भी दूर नहीं है तथा चोरी की कई रिपोर्ट भी की गई लेकिन आज तक पुलिस गश्त करने भी नही आई। यह कि प्रार्थीगण का निवास स्थान शहर निम्बाहेडा से दूर है जहां रोज चोरिया हो रही है इसलिये उक्त मल्टी में कैमरै लगवाएं जाये साथ ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से बाउंड्री बनवाने व पुलिस थाना अधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था करवाई जाने की मांग की।

उक्त पत्र उपखंड अधिकारी को देते समय मुख्यमंत्री जन आवास योजना में निवासरत महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थिति रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!