
नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले गढ़चारोली के सुदूरवर्ती गढ़ेवाड़ा मे आजादी के पूरे 75 साल बाद पहली एसटी बस सेवा शूरू किये जाने पर यहां के नागरिक बहुत प्रसन्न हैं। 09 महिने पहले यहां पर पुलिस ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सहायता केंद्र खोला गया था। इस क्षेत्र के नागरिकों ने इससे पूर्व कभी भी गांव मे एसटी बस आते नही देखा। प्रशासन ने ताड़गुड़ा मे पुल और सड़क का निर्माण करवाकर इस क्षेत्र मे पहली एसटी बस सेवा प्रारंभ करने मे सफल हुई है। गढ़ेवाड़ा से अहेरी तक के लिए बस सेवा अब शूरू हो चुकी है।इस क्षेत्र के बारह गांवों तक के नागरिकों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले अति संवेदनशील गढ़ेवाड़ा मे प्रशासन द्वारा नया पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किया जा चुका है। पुलिस सहायता केंद्र के बाद से यहां पर नागरिकों के लिए अनेक सुविधाए भी प्रदान की जा रही है।








