



। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। आदर्श कुशवाहा महासभा सागर के तत्वावधान में श्रीराधा कृष्ण गार्डन पंतनगर वार्ड में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सागर जिले की कुशवाहा समाज के वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 75% से ऊपर प्राप्तांक वाले छात्र- छात्राओं का एवं जिन विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है, उनका सम्मान किया गया । साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने, बुजुर्ग एवं विशिष्ट पदों पर आसीन लोगों एवं मातृशक्ति का सम्मान किया गया जिलेभर की समाजसेवा में सक्रिय समितियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई ।इस अवसर पर आदर्श कुशवाहा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एसपी पटेल, गोविंद पटेल, मनोज पटेल, जयराम पटेल, प्रियंका समस्त आदर्श कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी के द्वारा विशेष सहयोग किया गया




