A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मिशन दक्ष के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली उच्च विद्यालय बेलाउर की तीन शिक्षिकाएं हुई सम्मानित

मिशन दक्ष के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिकाएं सम्मानित

उदवंतनगर। बिहार सरकार शिक्षा विभाग प्रायोजित कार्यक्रम मिशन दक्ष के तहत सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिकाओं को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस महती कार्य के लिए उदवंंतनगर प्रखण्ड अन्तर्गत बेलाउर गांव स्थित उच्च विद्यालय बेलाउर के तीन शिक्षिकाओं को प्रधानाध्यापक संतोष कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में उमा देवी, उर्वशी देवी एवं अंकिता देवी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य को लेकर अंगवस्त्र एवं स्वचित्रित कप देकर सम्मानित किया। प्रभारी ने कहा कि सेवा भाव के प्रति समर्पित शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों का भविष्य संवारने में अपना सर्वस्व देते हैं जिससे बच्चे बेहतर कर पाते हैं। ऐसे शिक्षकों से विद्यालय का मान बढ़ता है। उच्च विद्यालय बेलाउर की शिक्षिका सारिका देवी, चंचला देवी, शिक्षक जितेन्द्र तिवारी, अप्रेस कुमार मृत्युंजय कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सम्मानित शिक्षिकाओं को बधाई दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!