A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में देवी जागरण का आयोजन

भक्ति गीतों से बांधा समा, पूरी रात झूमते रहे श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर के बढ़नी चाफा के मुख्य चौराहे पर सनातन उत्सव समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोंडा से आई भजन गायिका दीपिका मिश्रा, भजन गायक कुमार आदर्श और माही पोरवाल ने अपने सुरीले भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसे बढ़नी चाफा के गणमान्य लोगों और कलाकारों ने मिलकर प्रस्तुत किया। इसके बाद दीपिका मिश्रा ने “जय जय जय बजरंगबली” और “अंगना पधारो महारानी” जैसे भक्ति गीतों से भक्तों को

मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नानपारा धाम से आईं माही पोरवाल ने अपनी आवाज़ में कई नए भजन गाए, और करनैल गंज के कुमार आदर्श ने अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष अमर गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, बद्री विशाल गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, रवि कसौधन, मनीष श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, तिलकराम कसौधन, मोहित कमल, कपिल देव गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अमित गुप्ता, अनमोल विश्वास, राम बाबू गुप्ता, उमानाथ गुप्ता, संजय अग्रहरी, महेश कमल, रवि कमल, सियारामगुप्ता, रोहित कमल और मुन्ना लाल गुप्ता समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!