A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद… 29 कुंदरकी विधानसभा मे निकाली सर्वधर्म ने तिरंगा यात्रा! कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम नानपुर से कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा शुरू की जो हुसैनपुर,बिस्कुट फैक्ट्री,डोमघर,कमालपुर से होते हुए भीकनपुर पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव
एवं भाजपा नेता सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट की ओर
से कुंदरकी क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह
का संगठन कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया
गया। जिसमें उन्होंने विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को चांदी
का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडल के
पदाधिकारियों के अलावा अधिवक्ता सभासद और गणमान्य
लोग भी शामिल हुए सभी ने मिलकर विधायक द्वारा की जा
रही सभी वर्गों की निष्पक्ष सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
बैठक के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने
मांग उठाई कि बिलारी में मंडी समिति बननी चाहिए, जिससे
कारोबारियों को राहत मिल सके और सुरक्षा के लिए व्यापारी
बंधुओ के शस्त्र लाइसेंस भी प्राथमिकता के आधार पर
बनवाए जाएं, इस पर कुंदरकी विधायक ने प्रयास करने का
आश्वासन दिया।उन्हें त्रिशूल फरसा भेंट करने के अलावा शाल और मालाएं
पहनाकर सम्मानित किया। उनके सम्मान में जमकर नारेबाजी
की गई। कहा कि उत्तर प्रदेश योगी जी और देश माननीय मोदी
जी के कुशल नेतृत्व में भरपूर विकास और प्रगति कर रहा है,
ऐसा गैर भाजपा सरकारों में नहीं हुआ। स्वागत करने वालों में
जिला अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, नरेश गुप्ता, सर्राफा कमेटी के
अध्यक्ष सुरेश गुप्ता फाइन, गौरव गुप्ता सर्राफ, संजय ठाकुर,
संजीव सर्राफ, डॉ देवेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा सभासद, दानवीर
शर्मा, महेश गुप्ता, ब्राह्मण सभा के संरक्षक मोहनलाल शर्मा,
डॉ विश्वास शर्मा,अधिवक्ता अजय पाल सिंह, प्रमोद कुमार
शर्मा, अनिल चौधरी, आलोक चौधरी, सुनील आर्य, निहाल
सिंह लाठर, सूरज शर्मा, दिनेश शर्मा, ध्रुव शर्मा, प्रदीप शर्मा,
नानक शर्मा, निखिल शर्मा, विशेष चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा
आदि लोग शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!