A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यात्री विश्राम स्थल व टिकट बुकिंग खिड़की बनाने के निर्देश

बलिया न्यूज बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने शनिवार को अपराह्न बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा यात्री सुविधा के मद्देनजर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। सांसद ने रेल सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफाॅर्म पर घूम-घूमकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के बारे में अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री विश्राम स्थल व टिकट बुकिंग खिड़की बनाने को कहा। उन्होंने बताया रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधिकारियों से वार्ता हुई है।
रेल फाटक संख्या 19 मधुबन ढाला पर बढ़ते यातायात की भीड़ को कम करने के लिए ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है।
फुट ओवर ब्रिज और दिव्यांग, बुजुर्ग, बच्चों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए शीघ्र लिफ्ट बनाया जाएगा। विद्यार्थी ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए सांसद निधि से आरओ मशीन लगाया जाएगा। सांसद ने बताया कि कोरोना काल के पूर्व जितनी ट्रेनों का संचालन होता था, उसे फिर से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती, वाणिज्य अधीक्षक धर्मेंद्र गोंड, मनोज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, शमशाद बांसपारी आदि मौजूद रहे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!