A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुशीनगर में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ हुई समीक्षा बैठक

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

  • अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ की गई समीक्षा बैठक
  • उपस्थित समस्त पुलिस अधि0/कर्मचारीगण के साथ कानून व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के संबंध में की गई समीक्षा
  • अपराध पर नियंत्रण व शातिर/पेशेवर अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध की जाए प्रभावी कार्यवाही
  • श्रावण एवं आगामी डोल मेला आदि त्यौहारों को परम्परागत तरीके तथा सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के लिए दिये गये दिशा-निर्देश-
  •  मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने के संबंध में दिशा-निर्देश
  • कुशीनगर दिनांक 28.07.2025 को अशोक मुथा जैन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर महोदय की अध्यक्षता में जनपद में अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था,श्रावण मास एवं आगामी आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बंध में  समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान श्रावण मास एवं आगामी त्यौहारों को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं संप्रदायिक सद्भाव के वातावरण में मनाये जाने हेतु शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के अंतर्गत गठित शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलिंटियर्स, शांति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे माननीय न्यायालय, शासन व उच्चाधिकारीगण के आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, अवैध शराब/मादक पदार्थों के परिवहन/बिक्री व पशु तस्करी एवं लव जिहाद पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने, बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैंगेस्टर एक्ट के लंबित गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहीयां पूर्ण करते हुए शीघ्र विवेचना निस्तारण किये जाने, शेष अपराधों के शीघ्र अनावरण हेतु कार्य योजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी* करने, जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने, बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को नियमित रुप से अपने बीट में जाने, भ्रमण करने, लोगों से मिलने, आवश्यक सूचनाओं का संकलन करके उच्चाधिकारी को अवगत कराने, थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने, सौम्य व्यवहार करने तथा शिकायत/समस्या का समाधान अविलम्ब करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता पर विशेष ध्यान देने, मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने,सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा थानों पर महिला हेल्पडेस्क, डॉयल 1090, 112, 108, UPCOP इत्यादि से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। *समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा कानून व्यवस्था एवं अपराध के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, मिशन शक्ति, शराब तस्करी, गौतस्करी के खिलाफ कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट इत्यादि के तहत कार्यवाही तथा अन्य पुलिसिंग के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर को अवगत कराया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!