पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकदिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण संपन्न
गोड्डा।
पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक
चिकित्सा पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान ने किया। यह प्रशिक्षण प्रांत के डीआईजी एवं जिले के सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड के थानों के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, डूबने की घटना, बेहोशी या हार्ट अटैक की स्थिति में पुलिसकर्मी कैसे तत्परता से प्राथमिक उपचार देकर पीड़ित को सुरक्षित रूप से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा सकें।
इस प्रशिक्षण में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
सड़क दुर्घटना : फ्रैक्चर की स्थिति में स्थिरीकरन कैसे करें, अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में प्राथमिक रक्त-नियंत्रण कैसे किया जाए। घायल व्यक्ति को कैसे सुरक्षित रूप से उठाकर अस्पताल पहुंचाया जाए,
डूबने की घटना, पीड़ित को पानी से निकालने के बाद आवश्यक या अन्य प्राथमिक उपाय, सर्पदंश के स्थान को कैसे साफ करें। डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि यह प्रशिक्षण इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि पुलिसकर्मी अक्सर घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचते हैं और यदि उन्हें प्राथमिक चिकित्सा की सही जानकारी हो, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसे कई अवसरों पर सराहनीय सहयोग दिया गया है। चाहे एंबुलेंस की व्यवस्था हो या स्वयं घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना। कई बार पुलिसकर्मी खुद मरहम-पट्टी कर अस्पताल तक लाते रहे हैं, जो सराहनीय है।
रामनवमी पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था आपसी सौहादपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने के उद्देश्य से रामनवमी आयोजन समिति के साथ जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गईं l
10/03/2026
सीधी जिले के बाहरी कार्यक्रम के दौरान सीएम के द्वारा दिया गया आश्वासन अधूरा लड़की का सपना टूटा हुआ नजर आ रहा है
10/03/2026
खारड़ा में पुर्व सरपंच चंदन भारती के पोत्र के ढूंढोत्सव समारोह आयोजित।
10/03/2026
केंद्र सरकार ने पुरानी गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले ‘नो ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को समाप्त कर सकती है।
10/03/2026
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद* *अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
10/03/2026
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान *
10/03/2026
स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी का संघर्षशील व्यक्तित्व उत्तराखंड की जनराजनीति की पहचान: मुख्यमंत्री
10/03/2026
“धान में रेत का खेल उजागर: खरीदी केन्द्र प्रभारी बर्खास्त, जांच में खुला 132 क्विंटल गबन का राज”
10/03/2026
मुज़फ्फरनगर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: तेज गति से आई अनियंत्रित कार नारियल पानी के ठेले में घुसी,
10/03/2026
“किसानों के खाते में खुशियों की बारिश: 13 मार्च को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, बलौदाबाजार के 1.27 लाख से ज्यादा किसान होंगे लाभान्वित”
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!