A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

निचितपुर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर में तोड़फोड़, यात्रियों में दहशत

*धनबाद :* धनबाद-गोमो रेल मार्ग में स्थित निचितपुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब करीब साढ़े छह बजे टिकट मास्टर काउंटर खोलने पहुंचे।
अंदर की स्थिति देखकर वे दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना केबिन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें व वीडियो भी बनाया है। अपराधियों ने बुकिंग काउंटर का ग्रिल व ताला तोड़ दिया तथा अंदर के सामानों को बिखेर दिया। घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और विद्युत रोशनी बढ़ाने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!