

हरदोई: शाहाबाद तहसील परिसर में आने वाली 4 तारीख को भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शाहाबाद सप्लाई इंस्पेक्टर व पुलिस प्रशासन की लापरवाही और किसानों की समस्याओं के लिए शाहाबाद तहसील परिसर में होगा एक बड़ा आंदोलन। जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी

जिसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के जिला अध्यक्ष ने 29-10-2025 को शाहाबाद तहसील उप जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। किसानों की समस्या डीएपी , खाद की किल्लत, खाद की , कला बाजारी करना अन्य कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के आवाहन पर हजारों कार्यकर्ता 4 तारीख को शाहाबाद तहसील परिसर में एक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील परिसर शाहाबाद की होगी।



