उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊसिद्धार्थनगर 

।। बस्ती जनपद में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई।।

।। पुलिस प्रशासन और वन विभाग की कथित लापरवाही के कारण ऐसे मामले आम हो गए हैं।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। नराडे़ गांव में महुआ के पेड़ काटे गए:वन माफिया सक्रिय, माफियाओ के हौसले बुलंद।।

23 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

लालगंज थाना क्षेत्र के नराडे़ गांव में महुआ के पेड़ काट दिए गए हैं। वन माफियाओं द्वारा पेड़ों की कटाई कर जमीन दोज कर दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में वन माफियाओं की बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है। यह घटना क्षेत्र में आम हो गई है ऐसे क्षेत्र के वन माफियाओं पर अंकुश लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वन माफिया आए दिन हरे पेड़ों को काटकर नष्ट कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और वन विभाग की कथित लापरवाही के कारण ऐसे मामले आम हो गए हैं।

इस संबंध में, बस्ती के वन अधिकारी अजय प्रताप ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच शुरू करवा दी है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!