जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं का बदला समय-सारणी अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होगी। आपको बता दें कि जो प्री-बोर्ड की परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होने वाली थी उसमें बड़ा बदलाव करते हुए दुसरा समय – सारणी आज जारी किया गया है यह फैसला घने कोहरे व अत्यअधिक ठंड मौसम को देखते हुए लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होने वाली थी उसके समय सारणी में घने कोहरे और अत्यधिक ठंड को देखते हुए बदलाव किया गया है अब यह परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर शुरू होकर 21 जनवरी 2026 तक एक ही पाली में कराने का निर्णय लिया गया है अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक ही पाली में प्रातः पाली में समय 10:00 बजे से 01:15 बजे तक सम्पन्न कराई जाएगी। आपको यह भी ज्ञात करा दें कि यह परीक्षा अतिरिक्त प्रश्न पत्र सेट ही कराई जाएगी। समस्त प्रधानाचार्य गणो को निर्देशित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज ने कहा कि परीक्षा सुचिता बनाए रखते हुए इसमें किसी भी प्रकार कि शिथिलता न बरती जाए अन्यथा की दशा में सम्बंधित को उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी।