A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचार

जिला कलक्टर ने जारी की आपदा से प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति

डीडवाना-कुचामन         जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने आपदा प्रबंधन सहायता के तहत जिले में आपदा से प्रभावितों को सहायता राशि के भुगतान की स्वीकृति जारी की है।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में आपदा से हुई जन हानि के प्रभावितों को आर्थिक सहायता राशि के भुगतान की स्वीकृति जिला कलक्टर द्वारा जारी की गई है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जन हानि के प्रकरण में ग्राम पंचायत मंडूकरा, छोटी खाटू निवासी गीता देवी को 4 लाख रुपये और आगजनी से भैसों की मृत्यु होने के प्रकरण में ग्राम गुढा साल्ट, नावां निवासी कानाराम को 75 हजार की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!