A2Z सभी खबर सभी जिले की

धर्मसभा भवन, गया मे श्री रामनवमी पूजा समिति की विस्तारित बैठक संपन्न l

प्रेस विज्ञप्ति

धर्म सभा भवन, गया में श्री रामनवमी पूजा समिति की विस्तारित बैठक संपन्न
भव्य आयोजन, हिंदू विचारधारा के प्रसार एवं नगर सज्जा पर हुआ व्यापक मंथन

गया। आज धर्म सभा भवन, गया में श्री रामनवमी पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी श्री रामनवमी पर्व को भव्य, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से मनाने के साथ-साथ हिंदू सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार, नगर सज्जा तथा व्यापक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री जितिज मोहन सिंह ने कहा कि, “श्री रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आस्था, संस्कार और मर्यादा का उत्सव है। इस अवसर पर हिंदू विचार, संस्कृति और परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। युवाओं को विशेष रूप से इस आयोजन से जोड़ा जाएगा।”

श्री मणि लाल बारिक ने अपने वक्तव्य में कहा कि, “रामनवमी को लेकर सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँगी। शोभायात्रा मार्ग, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रशासनिक समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से सजाया जाएगा, ताकि पूरे शहर में उत्सव का वातावरण निर्मित हो।”

बैठक में मीडिया प्रभारी श्री सूरज सिंह ने कहा कि, “श्री रामनवमी की तैयारियों, कार्यक्रमों एवं सामाजिक संदेशों को मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। समिति का उद्देश्य है कि हिंदू विचार, सामाजिक एकता और सकारात्मक संदेश हर घर तक पहुँचे, साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर प्रभावी रोक लगाई जाए।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों को भगवा पताकाओं, तोरण द्वारों तथा आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजनों के माध्यम से पूरे शहर को राममय बनाया जाएगा।

अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में श्री रामनवमी पर्व को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा हिंदू समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर जितिज मोहन सिंह, साकेत झा, राम बारिक, मनीष सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, विकास भदानी, शशि कुमार, मुन्ना बजरंगी, नीरज कुमार, महेश सिंहा, शीमा सिंहा, इंदु प्रजापति, राजू जी, साशी जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!