A2Z सभी खबर सभी जिले की

हेमजापुर में भारत माता पूजन समारोह का हुआ आयोजन

बिहार मुंगेर

बिहार मुंगेर सनातन समाज में समता और सामाजिक समरसता का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर शनिवार को धरारा प्रखंड के हेमजापुर खेल मैदान में पंचायत स्तरीय भारत माता पूजन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमजापुर पंचायत के ग्रामीण नारायण प्रसाद ने की समारोह की शुरुआत भारत माता के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम में आरएसएस के प्रचारक देवेंद्र कुमार सिंह और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सनातन समाज में कार्य आधारित जाति व्यवस्था ऐतिहासिक संरचना है लेकिन जातिगत अलगाव और भेदभाव अनुचित है उन्होंने कहा कि सभी सनातनी एक हैं और सामाजिक एकता ही समाज की वास्तविक शक्ति है। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म की अस्पृश्यता और भेदभाव को शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है समय-समय पर संतों और महापुरुषों ने सामाजिक विभाजन मिटाने का प्रयास किया है समाज को फिर से इस समरसता के मार्ग पर चलने की जरूरत है। समारोह को विश्व हिंदू परिषद के नीरज कुमार सिंह धर्म जागरण के भावेश जी बजरंग दल के रिशु पाठक धर्म सभा के सदस्य नरसिंह दास और विचार प्रचारक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर लखन साहू् भंडारी प्रसाद बासुकी पासवान विनोद कुमार अमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!