
बिहार मुंगेर राजद के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार शर्मा का निधन शनिवार को संध्या 7:00 बजे पुरानीगंज स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया उनके निधन की सूचना पाकर मुंगेर शहर के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके पुरानी गंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पोद्दार संतोष कुमार पोद्दार राजद के पूर्व मुंगेर विधानसभा प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव आम आदमी पार्टी के संजय केसरी आदि अन्य नेताओं कहां की मंटू शर्मा जी का निधन मुंगेर की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।






