A2Z सभी खबर सभी जिले की

महावीर जयंती पर मुनि संघ का मिलेगा सान्निध्य, मुनि संघ का हुआ मंगल प्रवेश l

न्यूज़ गया 29/03/2026

*
*महावीर जयंती पर मुनि संघ का मिलेगा सान्निध्य*

*मुनि संघ का मंगल प्रवेश हुआ*

*
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 50 वर्ष में प्रथम बार श्री दिगंबर जैन मंदिर गया जी (बिहार) में 29मार्च2026 को प्रातः काल की बेला में हुआ जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया गया, आरती उतारी गई, जैन मंदिर में प्रवचन सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मंगलाचरण चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन ,शास्त्र अर्पण किया गया, श्री सम्मेद शिखर जी से गया जी तक लगभग 500 किलोमीटर के पद बिहार में सहयोग देने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन आशीष जैन श्री जी तेंदूखेड़ा ने किया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि , गुरु की महिमा को शब्दों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता,गुरु सीमातीत होते है, गुणों के भंडार होते है, गुरु ही शिष्य के बुझे हुए दीप को प्रज्वलित कर सकते हैं,वह अंदर परमात्मा बनने की प्यास जगाते हैं, वह मोक्ष का ताला खोलना सिखाते हैं,गुरु कृपा से अनेक प्रकार के विद्या मंत्र सिद्ध हो जाते हैं ,वह आदर्श के देवता होते है,
गुरु निर्देशक जैसे होते हैं
कमेटी कमेटी ने बताया कि
*महावीर भगवान (जयंती) जन्म कल्याणक* *महोत्सव,*(प्रथम चरण)
*30मार्च सोमवार को प्रातः 6बजे, प्रभात फेरी नवीन मंदिर से प्राचीन मंदिर तक तक,महामस्तकाभिषेक ,
शांतिधारा, एवंपरम् पूज्य आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज , परम् पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणचिन्ह का 108 विशिष्ट कलशों से प्रथम बार अभिषेक,(नवीन जैन मंदिर में)पूजन, मुनिसंघ के प्रवचन के संपन्न होगे,
31मार्च मंगलवार को
महावीर भगवान (जयंती) जन्म कल्याणक महोत्सव(द्वितीय चरण) के अंतर्गत
प्रातः 8बजे
से ,अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन,मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन, शास्त्र अर्पण,मुनि संघ के प्रवचन , सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रातः 8बजे श्रीजी की शोभायात्रा एवं रात्रि 7 बजे आरती भक्ति व पाठशाला के सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!