Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

राजकीय जिला पुस्तकालय में ज्ञान का उत्सव, नई पुस्तकों से महका साहित्यिक माहौल

15 Jul 2026, 03:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 151318

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय, सोनभद्र में बुधवार को ‘नव आगमन पटल’ के अंतर्गत नवीन पुस्तकों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने फीता काटकर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें किसी भी समाज की बौद्धिक पूंजी होती हैं। बदलते समय में डिजिटल संसाधनों के साथ-साथ पुस्तकों का महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि पुस्तकें ज्ञान, संस्कार, विचार और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं।IMG 20260715 151400
प्रदर्शनी में साहित्य, इतिहास, विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य, जीवनी, योग, सामान्य अध्ययन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों से संबंधित नवीन पुस्तकों को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया गया। पुस्तकालय में सजी इन नई पुस्तकों ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं नियमित पाठकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने पुस्तकों का अवलोकन कर अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का अध्ययन किया तथा इस पहल को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया।IMG 20260715 151245
कार्यक्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार, समग्र शिक्षा के समन्वयक अरविन्द सिंह चौहान, प्रधान सहायक कमलेश सिंह यादव, वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार, प्रभारी राजकीय जिला पुस्तकालय संजीव कुमार मिश्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिलीप कुमार सिंह, बृजेश कुमार सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में नियमित पाठकों ने प्रदर्शनी में भाग लेकर नई पुस्तकों के संग्रह की सराहना की।IMG 20260715 151259
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रहालय नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, शोध, नवाचार और सकारात्मक सोच का केंद्र होता है। इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को नवीनतम पुस्तकों की जानकारी मिलती है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती है तथा पाठकों में पढ़ने की संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम के समापन पर पुस्तकालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी पाठकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों की नवीन एवं उपयोगी पुस्तकों का संग्रह निरंतर बढ़ाया जाएगा। साथ ही समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन कर जिले में पठन-पाठन की संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने का प्रयास जारी रहेगा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
Sant Kabir Nagar14 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!

🔥 हरलीन कौर की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में FIR No. 0754/2026 — अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद
Basti14 Sep

बस्ती: CSP संचालकों को नकली Payment Screenshot दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, अर्टिगा कार और 4 मोबाइल बरामद

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। जनपद में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSP) पर PhonePe / Google Pay की फर्जी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!