A2Z सभी खबर सभी जिले की
तीसरी पत्नी का हंगामा! मुझे अपनाओ” की गुहार, पति बोला आजकल दो-तीन शादी आम बात है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सगमा (गढ़वा): गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब 22 वर्षीय एक युवती अपने परिजनों के साथ कथित पति के घर पहुंचकर पत्नी का अधिकार देने की मांग करने लगी। युवती का आरोप है कि हिंदू रीति-रिवाज से विवाह होने के बावजूद उसे अपनाने से इनकार किया जा रहा है।
पीड़िता का दावा है कि अप्रैल 2025 में श्री बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदिर में उसकी शादी मकरी गांव निवासी युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद उसे केवल कुछ दिनों तक ही साथ रखा गया और बाद में मायके छोड़ने के बहाने छोड़ दिया गया। बाद में उसे जानकारी मिली कि युवक की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं।
युवती ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अब उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा है। जब वह न्याय की उम्मीद लेकर अपने परिजनों के साथ मकरी गांव पहुंची तो उसने कथित तौर पर युवक को दूसरी पत्नी के साथ रहते देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद युवती ने धुरकी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय दिलाने की मांग की।
वहीं, आरोपित युवक ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। उसका कहना है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने यह भी कहा कि “आजकल दो-तीन शादी करना आम बात हो गई है।”
फिलहाल मामले की लिखित शिकायत धुरकी थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →