धमतरी /देवपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, दो घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी /नगरी क्षेत्र के ग्राम देवपुर के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल एक युवक और एक युवती को 108 संजीवनी एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, नगरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।