Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोला गोकर्ण नाथ अखबारों और मीडिया में एक सप्ताह से चल रही खबरों के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा प्रतिबंधित वन्य उपज और जंगली पशुओं का आहार कटरुआ का व्यापार क्यों सिर्फ खुदरा विक्रेताओं को धमकाने और बड़े व्यापारियों को राहत दे रहा वन विभाग आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कैसे और कहां से आ रहा कटरुआ

23 Jul 2026, 04:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी

जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

सप्ताह भर से मीडिया और अखबारों में खबरें चल रहीं हैं लेकिन गोला नगर की सब्जी मंडी और खुटार रोड पर खुलेआम प्रतिबंधित वन्य उपज कटरुआ जो कि बरसात के मौसम में लगभग एक डेढ़ महीना जंगलों में जमीन के अंदर प्रकृति जंगली पशुओं को जब जंगल में कुछ खाने योग्य नहीं बचता तब उपहार स्वरूप प्रदान किया है जिसे जंगली सुअर भालू आदि जीव खाकर अपनी क्षुधा मिटाते हैं लेकिन इस प्रतिबंधित वन्य उपज पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मोटा व्यापार करना शुरू कर दिया और जो हजारों रुपए किलो तक महंगे दामों में शहर में बेचा जा रहा । जहां तक अगर नियमों की बात करें तो वन क्षेत्र में आम जनमानस का प्रवेश तक प्रतिबंधित है फिर जंगल के अंदर मीलों दूर इस वन्य उपज को खोदकर लोग कैसे बड़े व्यापारियों तक पहुंचाते हैं और वह इनकी सप्लाई दूरदराज की मंडियों तक करते हैं जहां इसे महंगे दामों में बेचा जाता है। वन विभाग को बराबर खबरें और सूचनाएं उपलब्ध होने के बावजूद आखिर वन विभाग के अधिकारी किसके दबाव में कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। सवाल ये भी है कि वह इस विषय पर अपनी क्यों कुछ कहना नहीं चाहते और क्यों कार्यवाही से कतरा रहे हैं। अभी हाल ही में पत्रकार बंधु गोला रेंज के रेंजर से मिले थे और उन्होंने 24 घंटे का टाइम दिया था कि ठोस कार्यवाही होगी सिर्फ एक दिन पुरानी सब्जी मंडी गोला में वन विभाग द्वारा रेड डालकर और खुदरा विक्रेताओं को भागकर उन्होंने क्यों इतिश्री कर ली आखिर क्यों नहीं पकड़े जा रहे बड़े व्यापारी क्या ये व्यापार वन विभाग की मिलीभगत या किसी की सह पर हो रहा है? जनता पूंछ रही सवाल रेंजर गोला रेंज और डी एफ ओ से वह इसकी जवाबदेही मांग रही है अब देखना यह है कि वह इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं कि नहीं और इन कटरुआ माफियाओं पर कार्यवाही होगी या नहीं। क्या इसी तरह अगर वन क्षेत्र में लकड़ी का कटान हो रहा हो तो वह कार्यवाही करती या नहीं?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!