धमतरी /विधायक अंबिका मरकाम के निर्देश पर नगरी–कांकेर मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क पर तत्काल कराया गया अस्थायी मरम्मत कार्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी /सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम के त्वरित हस्तक्षेप एवं निर्देश के बाद नगरी से कांकेर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर साँकरा, रानीगांव एवं उमरगांव,घठुला के बीच अत्यधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों में तत्काल अस्थायी मरम्मत (पैचवर्क) का कार्य प्रारंभ कराया गया है।
हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने स्वयं इस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्वयं विधायक का वाहन भी इस मार्ग से कठिनाईपूर्वक गुजर पाया। यह मार्ग नगरी एवं कांकेर क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, यात्री बसें, मालवाहक वाहन एवं अन्य छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं।
सड़क की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं कार्यपालन अभियंता (ईई), धमतरी से चर्चा कर निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त है, वहां तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके और आवागमन पूरी तरह बाधित न होने पाए। विधायक के निर्देश पर विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पैचवर्क का कार्य प्रारंभ किया गया।
विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कराया जा रहा कार्य केवल तात्कालिक व्यवस्था है। इस मार्ग का स्थायी निर्माण एवं चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नगरी–कांकेर मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बेलरगांव प्रवास के दौरान की गई थी, किंतु आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सड़क के स्थायी निर्माण की मांग कर रही है। इस मांग को पूरा कराने के लिए वे शासन स्तर पर निरंतर प्रयासरत हैं तथा शीघ्र स्वीकृति एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए उच्च स्तर पर प्रभावी पहल करेंगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।