Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी /पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश देगी मानसून बाइक रैली

25 Jul 2026, 09:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सुरक्षित यातायात का संदेश देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज मानसून बाइक रैली का आयोजन किया गया। सुबह करीब 7 बजे रुद्री चौक से शुरू हुई यह जन जागरूकता बाइक रैली नरहरा जलप्रपात तक पहुंची।

रैली में शामिल लोगों ने आम नागरिकों और पर्यटकों को प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक एवं कचरा खुले में नहीं फेंकने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। मानसून के दौरान जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों के संरक्षण को लेकर यह रैली महत्वपूर्ण रही।

नरहरा जलप्रपात पहुंचने के बाद कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने क्षेत्र में आम नागरिकों और सैलानियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पर्यटन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान जलप्रपात और अन्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। खतरनाक स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं तथा पर्यटकों को लगातार सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए।
उन्होंने आम नागरिकों और सैलानियों से अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जलप्रपात, नदी और अन्य जलस्रोतों के आसपास खतरे वाले स्थानों पर जाने से बचें। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मानसून बाइक रैली के माध्यम से जिला प्रशासन ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रशासन का उद्देश्य है कि धमतरी के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही इन स्थलों को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखा जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!