Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तहसीलदार के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल का मुख्य गेट,बाहर खड़े मिले विद्यार्थी, प्राचार्य को जारी किया कारण बताओ नोटिस

29 Jul 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1785304244252

FB IMG 1785304237803सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * तहसीलदार देवरी ने शासकीय नवीन हाई स्कूल डोंगरसलैया के आकस्मिक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार बंद मिला, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिसर के बाहर खड़े होकर विद्यालय खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे।तहसीलदार द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान किए गए निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय पर विद्यालय का मुख्य द्वार बंद होना न केवल प्रशासनिक दृष्टि से गंभीर लापरवाही है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं शिक्षा के अधिकार के प्रति उदासीनता का भी परिचायक है। इसे विद्यालय प्रशासन की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की गंभीर विफलता माना गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य शासकीय सेवक के अपेक्षित दायित्वों के विपरीत है तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों की भावना के भी प्रतिकूल है। साथ ही इससे शासन एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होती है। तहसीलदार ने प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर तथ्यात्मक एवं अभिलेखीय साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया अथवा वह असंतोषजनक पाया गया, तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।नोटिस में भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर और अधिक कठोर विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाएगा। जारी नोटिस की प्रतिलिपि कलेक्टर सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवरी को भी आवश्यक कार्यवाही एवं अवलोकनार्थ प्रेषित की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंचा नकाबपोश युवक, पिस्टल दिखाकर पत्नी-बेटी को धमकाने का आरोप

पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!