गुरु ही संस्क्रति के संवाहक,राष्ट्र निर्माण के आधार और जीवन को प्रकाशमान करने वाले दिव्य पथप्रदर्शक हैं – विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के स्कूल,कर्रापुर में आयोजित भव्य छात्र सम्मान एवं गुरु वंदन समारोह श्रद्धा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के गौरव का अनुपम संगम बन गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया एवं बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लंबरदार ने विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों का सम्मान कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। विधायक लारिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि “गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, वे जीवन को दिशा, व्यक्तित्व को ऊँचाई और राष्ट्र को योग्य नागरिक प्रदान करते हैं। भारत की गुरु-शिष्य परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और महान सांस्कृतिक धरोहर है। जिस समाज में गुरु का सम्मान सुरक्षित रहता है, वहाँ ज्ञान, संस्कार और सभ्यता सदैव जीवित रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों, अनुशासन, सेवा, विनम्रता और राष्ट्रभक्ति को भी अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद वह शक्ति है, जो साधारण व्यक्ति को भी असाधारण उपलब्धियों तक पहुँचाने का सामर्थ्य रखता है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और गुरु-शिष्य संबंधों से है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, परिश्रम और अनुशासन के माध्यम से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी तथा गुरुजनों के प्रति आजीवन सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा गुरुजनों का अभिनंदन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरा वातावरण गुरु वंदना, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति के गौरवपूर्ण भाव से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।