A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग उठाने से हर्ष।

मुंगेर

बिहार मुंगेर: बीसीआई अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा संसद में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग उठाएं जाने पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के अधिवक्ता सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है अधिवक्ता परिषद के बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि राज्यसभा में मनन कुमार मिश्रा द्वारा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग उठाया जाना अधिवक्ताओं के हित में है। अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता ज्योति कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण की मांग उठाना एक ऐतिहासिक कदम है। जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा इकलौते ऐसे राज्यसभा सांसद हैं जिन्होंने राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन के समक्ष अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग को उठाया है। अधिवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण अधिनियम है जो अधिवक्ताओं के हित में है और इसका सभी अधिवक्ता पूरी तरह समर्थन करते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!