Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुके कावड़ियो के कदम

08 Aug 2026, 05:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260807 124515 scaledमूसलाधार बारिश में भी नहीं कावड़ियों के कदम

 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एडिटर

 

हाथरस सादाबाद। सिकंदाराऊ पुरदिलनगर सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश भी गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। मध्यप्रदेश के भिंड और मुरैना के साथ ही राजस्थान के सैपऊ, भोला और धौलपुर की ओर जाने वाले हजारों कांवड़िए बारिश के बीच भी ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

 

पुरदिलनगर कस्बे से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों में अद्भुत उत्साह देखा गया। जहां एक ओर लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर शिवभक्तों के कदम बिना रुके आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों का कहना है कि तेज धूप की तुलना में बारिश के

 

झमाझम बारिश के बीच भी सुनाई दी बम भोले की गूंज

 

मौसम में यात्रा करना अधिक सहज होता है, जिससे लंबी दूरी तय करने में भी कम परेशानी आती है। ग्वालियर निवासी अशोक कुमार भक्त ने बताया की पिछले पांच वर्षों से लगातार गंगोत्री धाम से कांवड़ लेकर अपने

 

क्षेत्र में जलाभिषेक करने जाते हैं। मुरैना निवासी भक्त ने जानकारी दी कि उनका पूरा जत्था अनुशासन के साथ यात्रा करता है। सभी श्रद्धालु एक साथ रुकते हैं, सामूहिक रूप से भोजन और

 

विश्राम करते हैं, और फिर एक साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं। कांवड़ियों ने बताया कि वे गंगोत्री धाम, हरिद्वार, राजघाट लहरा सोरो और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने-अपने गांवों और मंदिरों की

 

ओर जा रहे हैं, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। उनके अनुसार, यह यात्रा केवल आस्था ही नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और सामूहिक एकता का भी प्रतीक है। क्षेत्र में लगातार गुजर रहे कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

 

जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। बारिश के बावजूद भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्त पूरे जोश के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए, जिससे पूरा मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

नगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

नगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

गढ़वा। सेवानिवृत्त हुए पुलिस निरीक्षक श्री गुलाब सिंह के सम्मान में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, 33 बसों की गहन चेकिंग*
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, 33 बसों की गहन चेकिंग*

# 🚨🚦 **बड़ी खबर | सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान,…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!