Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रांत और जापान के बीच संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है। नागासाकी रविवार को वाराणसी में बाबा

24 Aug 2026, 12:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
898907ad3634098b205de41ef78fb5d953ac2681c5744fc9a40ad3a3785095c0.0

जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश, यामानाशी प्रांत और जापान के बीच संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है। नागासाकी रविवार को वाराणसी में बाबानागासाकी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल ग्रीन हाइड्रोजन सिस्टम के माध्यम से उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रांत के विकास को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही हमारी इच्छा ऊर्जा सुरक्षा के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना में भी योगदान देने की है।

नागासाकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल के करीब 15 सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए।
नागासाकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल के करीब 15 सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए।

मंदिर न्यास के एसडीएम शंभू शरण के अनुसार, मेहमानों का रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं के साथ जयघोष किया।

क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की सराहना

सावन मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर जापानी दल के सदस्य प्रभावित नजर आए। उन्होंने योगी सरकार की क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की सराहना की और बाबा विश्वनाथ धाम की आध्यात्मिक आभा को निहारा। प्रतिनिधिमंडल ने काशी में आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास के समन्वय को करीब से देखा। नागासाकी ने कहा कि यहां आकर लोगों की ईश्वर के प्रति श्रद्धा स्पष्ट रूप से महसूस हुई। उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

इससे पूर्व जापानी प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सारनाथ का भ्रमण किया और शाम को नमो घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ। रविवार को मंदिर दर्शन के बाद दल वाराणसी से रवाना हो गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंचा नकाबपोश युवक, पिस्टल दिखाकर पत्नी-बेटी को धमकाने का आरोप

पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!