Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मस्जिद कॉम्प्लेक्स की दुकानों का वर्षों पुराना विवाद सुलझा

26 Aug 2026, 09:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260826 WA0005 1

मस्जिद कॉम्प्लेक्स की दुकानों का वर्षों पुराना विवाद सुलझा

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने किराएदारों, जमात कमेटी और सर्वसमाज की बैठक लेकर दिया व्यावहारिक समाधान

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय के सदर बाजार स्थित मस्जिद परिसर के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की दुकानों के किराए और नए अनुबंध को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने किराएदारों, मुस्लिम जमात तथा सर्वसमाज के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर सभी पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।

बैठक में तय किया गया कि दुकानों के वर्तमान किराएदार अब नए किराया अनुबंध सीधे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, रायपुर के साथ करेंगे। बताया गया कि अधिकांश किराएदार वर्ष 1990 के आसपास से इन दुकानों में व्यवसाय कर रहे हैं और उन्हें यहां करीब 36 वर्ष हो चुके हैं। पूर्व में किराया अनुबंध जमात कमेटी के साथ किया गया था। इस दौरान बाजार में दुकानों के किराए की दरों में काफी बदलाव आया है।

वर्तमान किराए को बाजार की वास्तविक दरों के अनुरूप निर्धारित करने के लिए कॉम्प्लेक्स के आसपास की चिन्हित चार दुकानों के किराए का तुलनात्मक विश्लेषण कर प्रति वर्गफीट औसत किराया निकाला जाएगा। इसके आधार पर निर्धारित औसत दर का 60 प्रतिशत किराया तय करने का निर्देश दिया गया। इस समाधान का उपस्थित किराएदारों, मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों तथा सर्वसमाज के नागरिकों ने स्वागत किया।

बैठक में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र म्हाले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, पत्रकार दलजीत सिंह चावला, थाना सिटी कोतवाली थानेदार लाकेश कैवर्थ, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष परवेज खान, मुस्लिम जमात मुतालवी जिलानी खान, मुन्ना शेख, साजिद चौहान, रजा, जुनेद, रज्जाक खान, गोपाल केसरवानी, विकास सराफ, पुरुषोत्तम सोनी, राम परसवानी, विजय रोहरा, रमेश गुप्ता, गेंदलाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या मे सर्वसमाज के नागरिकगण उपस्थित रहे।

समाधान के बाद सभी पक्षों में संतोष और हर्ष का माहौल रहा। उपस्थित नागरिकों ने डॉ. सलीम राज की निष्पक्षता, सूझबूझ और न्यायप्रिय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सभी पक्षों की बात सुनकर सर्वसम्मति से समाधान निकालना सामाजिक सौहार्द की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का आंचल नर्सिंग होम सील औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन(LSCS) और नसबंदी के मरीज 8 माह से ओपीड
Mahasamund24 Nov

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का आंचल नर्सिंग होम सील औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन(LSCS) और नसबंदी के मरीज 8 माह से ओपीड

रिपोर्टर- हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ ) स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
Mahasamund24 Nov

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में…

पूरी खबर पढ़ें →
केशकाल में महीने भर से अधिक दिनों से जारी हड़ताल के समर्थन में भव्य रैली, पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
Kondagaon24 Nov

केशकाल में महीने भर से अधिक दिनों से जारी हड़ताल के समर्थन में भव्य रैली, पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

केशकाल। विगत महीने भर से अधिक दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे राजस्व निरीक्षक संघ एवं केशकाल…

पूरी खबर पढ़ें →
18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी,गुरुजनों का किया सम्मान
Mahasamund24 Nov

18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी,गुरुजनों का किया सम्मान

रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ ) 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद
Durg24 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे :…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!