सड़क पर चलती युवती से बदसूलीकी कर अपहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एसकुमार साहू जिला धमतरी
मो नं 9131340270
मगरलोड
सड़क पर चलती युवती से बदसूलीकी कर अपहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार
दूसरा आरोपी फरार तलाश जारी है
एंकर :- थाना मगरलोड क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेन्हाभाठा निवासी प्रार्थिया ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवम्बर को की सुबह वह अपने होटल में सामान छोड़कर स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास आरोपी मनमोहन साहू एवं उसके साथी पुष्पेन्द्र यादव ने अपनी मोटरसाइकिल (प्लेटिना) से उसका पीछा करना शुरू किया और कुछ दूर मे जबरन स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया।
मुख्य आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत व बदसलूकी करते हुए उसे जबरन उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। युवती द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाया और दांत से गाल पर काटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए ग्राम परसवानी, ओर ले जाने का प्रयास किया। बोरसी मोड़ के पास युवती के परिजन (फूफा कैलाश साहू) व ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी किए जाने पर मुख्य आरोपी मनमोहन साहू बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
*त्वरित विवेचना एवं गिरफ्तारी:*
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मगरलोड में तत्काल अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 74, 140(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को
घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
फरार मुख्य आरोपी मनमोहन साहू की तलाश अभी जारी है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार बयाना…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।