Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंद्राराऊ में झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

28 Aug 2026, 04:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 20260828 140355 Gallery 1हाथरस सिकंदराराऊ-क्षेत्र के झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र बंधन का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर बच्चों ने मिठाइयाँ खिलाकर खुशियाँ साझा कीं और रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने राखी सजावट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

 

विशेष रूप से विद्यार्थियों ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों की कलाई पर भी राखी बाँधकर सम्मान और आत्मीयता का परिचय दिया।

 

इस अवसर प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भाईचारे, प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री निखिल स्वामी पवन, कंट्रोलर श्रीमती शीतल पवन, प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार सहित प्रिया पवन, ज्योति सिंह, मोहर सिंह, सौरभ पुंढीर, डॉ. पी.बी. समदर्शी, संगीता, बिक्की पंकज, हैदर अली, विजय सिंह, आकांक्षा, विकास, राहुल, तृप्ति, अभय, मोहित, खुशबू, हिमांशी, प्रियांशी, चेतना, उमा, संगम, रुचि, पलक, गुंजन एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंचा नकाबपोश युवक, पिस्टल दिखाकर पत्नी-बेटी को धमकाने का आरोप

पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!