श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) की 60 वीं प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ नारनौल शहर

श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) की 60 वीं प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ नारनौल शहर
नारनौल, 30 अगस्त 2026
- नारनौल की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित की जाने वाली 60 वीं प्रभात फेरी रविवार को शिवाजी नगर मे बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुई इस
प्रभात फेरी में मुख्य यजमान श्री संदीप गुप्ता पुत्र श्री महेंद्र पाल गुप्ता शिवाजी नगर नजदीक आर्य ट्रांसपोर्ट कंपनी नारनौल परिवार ने ठाकुर जी, निशान एवं राधा रानी का पूजन-अर्चन कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक श्री चेतन जिंदल ने “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” के जयघोष के साथ प्रभात फेरी को आरंभ किया। श्री प्रेमचंद आजाद ने “नाम मेरी राधा रानी का” भजन प्रस्तुत कर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं श्याम दीवानी सुरभि एवं मोनिका ने अपने मधुर कंठ से “मिश्री से मीठे बोल हमारे राधा रानी के” भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संस्था के संरक्षक सुमंत बंसल ने प्रभात फेरी में आए सभी भक्तों से व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया। अंत में महिमा सिंगल “राधे रानी कृपा कीजिए” भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर झूमते हुए “राधे-राधे” नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी शिवाजी नगर से विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः शुभारंभ स्थल पर संपन्न हुई। जब प्रभात फेरी नारनौल की गलियों से गुजरी तो पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्त संकीर्तन करते हुए झूम रहे हों। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं पुरुष सभी भक्ति भाव में लीन होकर अपने इष्टदेव से प्रार्थना कर रहे थे— “हे प्रभु! हमारे शहर के प्रत्येक व्यक्ति को सुखी, स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें।”
सनातन धर्म के जयघोष के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ। संस्था के प्रधान श्री भूपेश संगी ने अधिक से अधिक भक्तों से प्रभात फेरी से जुड़ने का आग्रह किया। संस्था के सदस्य श्री अंकित अग्रवाल ने पूजन एवं आरती संपन्न करवाई। श्री श्याम मस्ताने परिवार एवं श्री जियो गीता परिवार एवं हनुमान चालीसा परिवार के सभी सदस्यों ने भी भजनों एवं संकीर्तन के माध्यम से राधा रानी को रिझाया।
संस्था द्वारा आगामी 61वीं प्रभात फेरी शुक्रवार 4 सितंबर 2026 कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर प्रातः 6:00 बजे श्री राजेंद्र कुमार अशोक कुमार शिवाजी नगर से प्रारंभ होकर हर्ष कुमार अशोक कुमार मकान नंबर 634 हुड्डा सेक्टर 1 पर जाकर संपन्न होगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रभात फेरी में मुख्य यजमान श्री संदीप गुप्ता पुत्र श्री महेंद्र पाल गुप्ता शिवाजी नगर नजदीक आर्य ट्रांसपोर्ट कंपनी नारनौल परिवार ने ठाकुर जी, निशान एवं राधा रानी का पूजन-अर्चन कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।