Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

08 Sep 2026, 10:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

झांसी
दिनांक 08 सितंबर 2026
—————–
*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ*

*आयुष्मान कार्ड से आच्छादित होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं*

*नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सांसद ने वितरित किए नियुक्ति पत्र*
—————–
झांसी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं एवं विभागीय लाभार्थियों का सम्मान समारोह तथा नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज दीनदयाल सभागार, झांसी में माननीय सांसद झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र श्री अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनाड ने माननीय सांसद का बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अयोध्या में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण देखा गया।
अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 किए जाने की घोषणा की। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किए जाने की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीन-तीन साड़ियों के क्रय हेतु धनराशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में किया गया।
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा ने मानदेय में वृद्धि एवं आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने पर जनपद की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को बधाई दी। उन्होंने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में रेसिपी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रेसिपी तैयार करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सैम/मैम श्रेणी के बच्चों के सामान्य श्रेणी में सुधार होने पर उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
माननीय सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों एवं महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनके द्वारा झांसी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने चिकित्सकों को आमंत्रित कर बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्वस्थ एवं पोषित होंगे तो राष्ट्र भी उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनाड, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुरेन्द्र पटेल, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री शिवराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत, बाल विकास परियोजना अधिकारी बंगरा श्रीमती स्नेह गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्री चन्द्र प्रकाश साहू, प्रधान सहायक, श्री शशिकांत कन्नौजिया, श्रीमती वंदना कुशवाह सहित बाल विकास परियोजना बड़ागांव, बबीना एवं शहर झांसी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद डॉ0 नीति शास्त्री ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता*
Kaushambi08 Sep

*अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता*

कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला
Mahrajganj08 Sep

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!